खेल-खिलाड़ी

अमित मिश्रा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, तेंदुलकर से भी लंबा रहा करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। लंबे समय तक अपने वैरिएशन और बेहतरीन कंट्रोल के लिए फेमस मिश्रा ने भारत की जर्सी में शानदार प्रदर्शन किया था। अम‍ित म‍िश्रा की IPL में भी तूती बोलती थी। वह इस फॉर्मेट में 3 हैट्र‍िक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

42 साल के अम‍ित म‍िश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेले और कुल 156 विकेट झटके। आईपीएल में तो उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। मिश्रा ही एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने तीन हैट्रिक झटकी हैं। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए मिश्रा ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। लगातार चोटों ने उन्हें बार-बार परेशान किया और यही वजह रही कि उन्होंने अब क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777