उत्तर प्रदेश

बिहार में जारी मतगणना के बीच बोले केशव मौर्य- न जंगलराज, न कट्टाराज, केवल सुशासन राज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बिहार के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार की जनता ने जंगलराज, कट्टाराज और गुंडाराज को दरकिनार कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास के मॉडल को अपनाया है।

मौर्य ने एक्स पर लिखा , ” मतगणना के रुझान से साफ है कि बिहार की जनता का रूख साफ है- न जंगलराज, न कट्टाराज, न गुंडाराज, न तुष्टिकरण, न परिवारवाद, न घोटाला, न भ्रष्टाचार, न अहंकार और न ही जातिवाद।” उन्होंने कहा ” बिहार को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार है। राजद-कांग्रेस एंड कंपनी का मॉडल सिर्फ धोखा है।”

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button