उत्तर प्रदेश

निष्पक्ष भर्तियों से अभ्यर्थियों में जागा नया विश्वास, बोले- हर योग्य को मिल रहा हक, हर मेहनत को मिल रहा फल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश में युवाओं के सपनों को पंख लग रहे हैं। यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित अभ्यर्थियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कहा कि योगी के शासन में हर योग्य को उसकी मेहनत का फल मिल रहा है।

यह भर्ती उस ऐतिहासिक सिलसिले की अगली कड़ी है, जिसमें हाल ही में 60244 आरक्षियों की भर्ती पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई थी। इस बार चयनित 1494 अभ्यर्थियों में करीब 300 बेटियों का चयन आधी आबादी के लिए बेहद उत्साहजनक है।

योग्यता को मिल रहा पुरस्कार

शाहजहांपुर की संध्या सिंह सहायक परिचालक के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर फूली नहीं समा रहीं थीं। खुशी साझा करते हुए कहा कि इस पारदर्शी प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार जताती हूं। इस पद तक उनकी यात्रा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता दिए जाने के कारण सफल रही है।

यह भर्ती निष्पक्षता की प्रतीक

लखनऊ डालीगंज के ब्रजेश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि यह भर्ती निष्पक्षता की प्रतीक रही है। मुख्यमंत्री योगी का ही नेतृत्व है, जो आज प्रदेश में योग्य युवाओं को उनकी मेहनत का सच्चा पुरस्कार मिल रहा है।

अब जाया नहीं जाती मेहनत

कृष्णानगर, लखनऊ की वैशाली गुप्ता भी इस नियुक्ति से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि अब यूपी में मेहनत कभी जाया नहीं जाती। हर योग्य को अब अवसर मिल रहा है।

दो नियुक्तियां मेरे लिए गर्व

मुजफ्फरनगर की कंचन सैनी ने इसे डबल उपलब्धि करार देते हुए कहा कि पहले महिला कांस्टेबल और अब सहायक परिचालक ये दोनों नियुक्तियां मेरे लिए गर्व की बात हैं और मैं इसके लिए सीएम योगी की आभारी हूं।

साकार हुआ सपना

सहारनपुर की अंजुम परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।

सालों की मेहनत रही सफल

कार्यशाला कर्मचारी के पद पर चयनित अलीगढ़ के भूपेंद्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हमारी वर्षों की मेहनत आज सफल हुई है और यह सबकुछ प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो सका है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button