उत्तर प्रदेश
बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की सभी चुनावीं कार्यक्रम रद्द, जानें वजह
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के नेता और कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के सभी चुनावी कार्यक्रम बिना कारण बताए रद्द कर दी गई हैं। दरसअल सीतापुर में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक इसी कारण वो चुनाव प्रचार से पीछे हट गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह दिल्ली लौट गए और बिना कारण बताए उनकी चुनावी रैलियां रद्द कर दी गई हैं।



