उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

जेल गए अक्षत के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, बहन को बताया बेगुनाह… बोला “गलती से हो गया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आशियाना सेक्टर-एल में पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत से पूछा गया कि उसने पिता की हत्या क्यों की? काफी देर तक खामोश रहने के बाद अक्षत ने बोला कि गलती से हत्या हो गई थी। जेल जाने से पूर्व उसने आशियाना थाने में पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की रात विवाद के समय पापा नशे में थे। गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा था।

यही नहीं गुस्से में उसपर रायफल तान दी थी। किसी तरह छोटी बहन और मैंने समझाकर शांत कराया। इसके बाद वह बेड पर रायफल रखकर सो गए थे। रातभर जागता रहा। मन में गुस्सा भी था कि पिता की वजह से वर्ष 2017 मां ने जान दी थी। इसी तैश में तड़के रायफल उठाई और गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या में बहन या अन्य किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में भी पेश किया। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पिता की हत्या करने के बाद भी आरोपी अक्षत के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। वह सामान्य नजर आया। ऐसा लग रहा था कि जैसे उसने कोई अपराध ही नहीं किया। पूछताछ में भी उसने पुलिस को पूरी कहानी खुलकर बता दी। बुधवार को जब उसे पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी, तब भी आरोपी के व्यवहार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि कई बार अक्षत से इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह व पुलिस टीम ने पूछताछ की।

पूछताछ में अक्षत ने पुरानी बात फिर दोहराई। बोला कि पापा डॉक्टर बनने का दबाव बना रहे थे। दो बार अक्षत ने नीट भी दिया था, लेकिन असफल रहा था। इसके बाद भी पिता उसपर लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कह रहे थे। वह इसके लिए तैयार नहीं था। क्योंकि उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। वह तैयारी नहीं करना चाह रहा था। पापा इस बात से नाराज रहते थे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते थे। 19 फरवरी की देर रात में पिता-पुत्र में इसी बात को लेकर बहस हुई थी। इससे नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी को तड़के पिता के सिर में लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी थी। बुधवार को आरोपी से ये भी पूछा गया कि पूरे घटनाक्रम में उसकी बहन कृति की क्या भूमिका है? जवाब में सिर हिलाते हुए अक्षत ने बताया कि उसकी बहन की कोई गलती नहीं है।

पिता की हत्या के बाद उसने बहन कृति को डरा धमकाकर कमरे में बंद कर दिया था। कहा था कि अगर उसने कहीं किसी से मुंह खोला तो वह उसे भी इसी तरह मार देगा। पिता की हत्या के बाद उसने ब्लिंकिट से ऑनलाइन दो चाकू मंगवाई थी। 20 फरवरी को दिन में जब बहन परीक्षा देने चली गई तो वह भी बाहर निकला। आरी और ड्रम खरीदकर लाया। पिता के हाथ पैर काटे। शरीर के कटे हुए अंग बरामद कर लिए गए हैं।

नादरगंज में फेंके थे काटे गए अंग

अक्षत ने पुलिस को बताया कि उसने पिता के हाथ और पैर काटकर उसे पॉलिथीन में भरा था। इसके बाद नादरगंज इलाके में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। धड़ को नीले ड्रम में भरकर घर में छिपाकर रखा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद पिता की गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने ट्रांसपोर्टनगर रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में दो चाकू और आरी फेंक दी थी। उसके बाद अनौरा के जंगल में जाकर चादर और बिस्तर जला दिया था।

यह सामान हुआ बरामद

आरोपी ने आरोपी के पास और निशानदेही से एक रायफल, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, कारतूस की पेटी, सूती कपड़ा सादा खून के धब्बे लगे, दो आरी ब्लेड, नीला ड्रम, दो चाकू, एक रजाई खून लगी हुई, एक कालीन, दो चादर, एक पोटली कपड़े व बुलेट का टुकड़ा बरामद किया है।

भतीजे ने दी मुखाग्नि

पोस्टमार्टम हाउस से बुधवार सुबह परिजन मानवेंद्र का शव लेकर आशियाना स्थित घर पहुंचे। वहां शव कुछ देर रोका गया। परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद शव वीआईपी रोड स्थित बैकुंठ धाम लाया गया। यहां भतीजे कृत प्रताप सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में मानवेंद्र के पिता नहीं शामिल हुए। घरवालों ने बताया कि उनके यहां पिता न तो बेटे की अर्थी को कंधा देते हैं और न ही अंत्येष्टि में शामिल होते हैं।

जेल जाने से पहले बहन से बोला अपना ख्याल रखना

जेल जाने से पहले आरोपी अक्षत ने पुलिस से कहा कि एक बार छोटी बहन से मिला दीजिए। आशियाना पुलिस परीक्षा देकर स्कूल से लौटी उसकी बहन को करीब 12 बजे थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में बहन से पूछताछ की। उसने बताया कि पिता की हत्या के बाद भाई ने उसे डराया धमकाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे अक्षत से मिलवाया। अक्षत ने बहन से कहा कि अपना ख्याल रखना। यह सुनते ही बहन भी रोने लगी।

कौन है वो महिला? जो बनी झगड़े की वजह

मोहल्ले तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा है कि आखिरकार वह महिला कौन है जिससे मानवेंद्र की करीबी थी? क्या वही महिला हत्या की वजह थी? चर्चा है कि उसी महिला को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button