उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

अखिलेश यादव का केंद्र और योगी सरकार पर तीखा प्रहार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में केंद्र की बीजेपी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और विदेश नीति को लेकर दोनों सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए। भारतीय सेना की वीरता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आतंकी घटनाओं और सरकार की विफलताओं पर कड़ा रुख अपनाया।

अखिलेश ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि हमारी सेना के साहस और शौर्य को सलाम है। अगर सेना को और अवसर मिले, तो शायद वे PoK भी अपने कब्जे में ले लें। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए सवाल किया कि इससे पहले भी एक आतंकी घटना हुई थी, जिसके बारे में जनता को कुछ नहीं बताया गया। बीजेपी शासन में आखिर आतंकी वारदातें क्यों हो रही हैं? पहलगाम के आतंकियों का अब तक पता क्यों नहीं चला?

कांग्रेस के बयान का समर्थन  

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवालों का समर्थन करते हुए अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस भी केंद्र में सत्ता में रही है, उनके पास सूचनाएं और स्रोत होंगे। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग की।

योगी सरकार पर हमला  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि यूपी का मुख्यमंत्री काम करने के बजाय सिर्फ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने योगी सरकार पर आतंकवाद और कानून-व्यवस्था में ढिलाई का आरोप लगाया।

विदेश नीति पर कटाक्ष  

अखिलेश ने बीजेपी की विदेश नीति को पूरी तरह नाकाम बताया। उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति विफल रही है, आज कोई भी देश भारत के साथ खड़ा नहीं है। चीन को पाकिस्तान से बड़ा खतरा बताते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को अगले 10 साल तक चीन के सामान का आयात बंद करने का संकल्प लेना चाहिए। भारत को स्वदेशी नीति अपनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से खतरा तो है, लेकिन चीन भारत के लिए कहीं बड़ा खतरा है। उन्होंने बीजेपी सरकार से आतंकवाद पर प्रभावी कदम उठाने और पहलगाम हमले के दोषियों को पकड़ने की मांग की।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button