उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

अखिलेश यादव का आरोप- मुनाफा कमाने वालों से मिली है सरकार

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार किसानों को एमएसपी देना नहीं चाहती और “मुनाफा कमाने वालों” से मिली हुई है।

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के तीन उम्मीदवारों का मंगलवार को विधानसभा में नामांकन दाखिल कराने के बाद पार्टी प्रमुख यादव ने किसानों के आंदोलन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा, जो सरकार किसानों के नाम पर वोट लेना चाहती हो, जो सरकार स्‍वामीनाथन व किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे रही हो, वह आखिरकार किसानों को एमएसपी क्यों नहीं दे रही है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, ”सरकार या तो एमएसपी देना नहीं चाहती या बड़े लोगों से मिली है, या जो लोग मुनाफा कमाना चाहते हैं उनसे सरकार मिली हुई है।” उन्होंने कहा, ”इसी का परिणाम है कि सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए ऐसा कार्य कर रही है।

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत अन्य मांगों को लेकर दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद पंजाब से किसानों ने मंगलवार सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया।

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने मंगलवार को अंबाला (हरियाणा) में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

इस मामले को लेकर पत्रकारों से सपा प्रमुख ने कहा, ”जो कुछ हो रहा है और जिस तरह से खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस (छोड़ी गई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777