लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद आखिलेश यादव सोमवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचे।
जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थाक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सपा प्रमुख ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा उंचाई पर पहुंचे लेकिन उन्होंने जनता से दूरी नहीं बनाई।
इस दारौन उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। अयोध्या रेपकांड पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि डीएनए टेस्ट की मांग गलत नहीं है।
इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइड एक्ट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ”ये है भाजपा के झूठे विकास के दावों की पोल खोलती ‘अयोध्या के ज़िला अस्पताल’ की दिल दहला देनेवाली तस्वीर, जिसमें हृदय-पीड़ा से कराहती-बिलखती महिला को न इलाज मिला, न भर्ती का कोई आश्वासन।
भाजपा राज में चिकित्सा व्यवस्था भी इसी तरह बिलख रही है। यही भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता ने भाजपा से उम्मीद करना छोड़ दिया है। जनता को लगता है भाजपा सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडों के इंतज़ाम में और सियासी साज़िशों व सत्ता
हाथ में आने के बाद भ्रष्टाचार और जनता से पैसा उगाहने के नये-नये तरीक़े निकालने में ही जुटी रहती है। अब ‘जनता’ भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ़ नाम में ही है, काम में नहीं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।