लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। उन्होने कहा कि गरीबों, मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है। इलाज के अभाव में जान चली जा रही हैं भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा कर दी है।
सपा प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के मामले में भाजपा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पर्याप्त बजट और संसाधन नहीं देती है, मरीजों को एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में मरीजों को सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगे खड़ी है, वहां पर पर्याप्त प्रोफेसर, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और जरूरी सुविधाएं नहीं है।
कई जिलों के मेडिकल कॉलेज केवल रेफर सेंटर बन कर रह गये है। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज भी गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर नहीं दे पाते हैं। कई बार वेंटीलेटर के अभाव में मौत हो जाती है। भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से जनता बेबस है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।