फ्लैश न्यूजविश्‍व

अल्बानिया में AI मिनिस्टर हुई प्रेग्नेंट! 83 बच्चों को देंगी जन्म, PM एडी रामा ने किया अनोखा खुलासा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बर्लिन। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रही ग्लोबल डायलॉग कॉन्फ्रेंस में एक हैरान करने वाला ऐलान किया। उन्होंने बताया कि देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री डिएला ‘गर्भवती’ हैं और जल्द ही 83 बच्चों  (नई AI इकाइयों) को ‘जन्म’ देंगी। यह ‘गर्भावस्था’ प्रतीकात्मक है-इसका मतलब है कि डिएला 83 विशेष AI असिस्टेंट मॉड्यूल विकसित कर रही हैं, जो अल्बानियाई संसद के प्रत्येक सांसद के लिए व्यक्तिगत सहायक की भूमिका निभाएंगे।

रामा ने कहा, “2026 तक संसद के सभी 83 सांसदों को अपना निजी AI सहयोगी मिल जाएगा। ये मॉड्यूल संसदीय सत्रों की पूरी रिकॉर्डिंग करेंगे, भाषणों का सारांश बनाएंगे और नीति निर्माण में तत्काल सहायता प्रदान करेंगे।” यदि कोई सांसद बहस का कोई हिस्सा चूक जाए, तो उसका AI असिस्टेंट तुरंत अपडेट देगा – क्या कहा गया, क्या जवाब देना चाहिए, सब कुछ। सभी मॉड्यूल्स का आधार डिएला का डेटा और प्रशिक्षण होगा, यानी ये उसकी ‘डिजिटल संतानें’ होंगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button