फ्लैश न्यूजभारत

गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, मिले जुले संकेतों के बीच उछाल के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.81 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़त में 83,450.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही।

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी और बीईएल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़े।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button