नोम पेन्ह। भारत ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर तीन दिन से जारी संघर्ष के बीच कंबोडिया में अपने नागरिकों को शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी। खबरों के अनुसार, बृहस्पतिवार को शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। थाईलैंड में 19 और कंबोडिया में 13 लोगों की मौत हुई है।
यहां भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर जारी संघर्ष को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।’’ दूतावास ने भारतीय नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में +855 92881676 नंबर या ईमेल के जरिये संपर्क साधने का भी आग्रह किया।
इससे पहले शुक्रवार को भारत ने थाईलैंड में अपने नागरिकों के लिए इसी तरह का परामर्श जारी करके उन्हें सावधानी बरतने और देश के सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।