
खेल-खिलाड़ी
अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचा
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
तारोबा (त्रिनिदाद)। फजलहक फारूकी और नवीन उल हक की धारदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को सात विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बनाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी
(16 रन पर तीन विकेट) और नवीन (चार रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पीएनजी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 15.1 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाकर जीत दर्ज की।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



