भारत

खाद माफिया पर NSA के तहत होगी कार्रवाई… अन्नदाता को खाद के लिए भटकना पड़ा तो कोई नहीं बचेगा, तय होगी जवाबदेही

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खाद की कालाबाजारी, मिलावट और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक कहा है कि ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खाद माफिया पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अन्नदाता किसान को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी हुई तो दोषी चाहे जिस स्तर का हो, कार्रवाई से नहीं बचेगा।

मंगलवार को कृषि एवं सहकारिता मंत्री की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सहकारिता और कृषि मंत्री प्रतिदिन खाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय से हर जिले पर सीधी निगरानी रखी जाएगी।

खाद वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डीएम, एडीएम और एसडीएम खुद मैदान में उतरें और खाद की दुकानों व समितियों पर औचक निरीक्षण करें। डीएपी, यूरिया और पोटाश किसानों को केवल निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराई जाए। ओवररेटिंग, स्टॉक छिपाने या कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मिलीभगत पर अफसरों की होगी खुली विजिलेंस जांच

योगी ने यह भी साफ किया कि फील्ड में तैनात अधिकारियों की गतिविधियों की निरंतर निगरानी होगी। कहीं भी मिलीभगत या लापरवाही सामने आई तो खुली विजिलेंस जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री का सख्त संदेश दिए कि किसानों के हक से खिलवाड़ करने वालों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इसके बावजूद कोई भी किसान खाद के लिए भटके, यह स्थिति बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button