कारोबार

Abu Dhabi की आईएचसी अडाणी की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने उद्योगपति गौतम अडाणी समूह की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। आईएचसी अडाणी समूह में निवेश करने वाले शुरुआती चर्चित निवेशकों में से है।

नियामकीय सूचना में आईएचसी ने कहा कि उसने एक खरीदार के साथ अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. और अडाणी ट्रांसमिशन लि. में अपना एफडीआई निवेश बेचने को लेकर पक्का समझौता किया है।

हालांकि, आईएचसी ने खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया है। आईएचसी ने अप्रैल, 2022 में अडाणी ग्रीन एनर्जी और बिजली कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन में 50-50 करोड़ डॉलर और समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में एक अरब डॉलर का निवेश किया था।

उस समय आईएचसी के मुख्य कार्यकारी सैयद बसर शुएब ने कहा कि वह अडाणी की कंपनियों में भारत में दीर्घावधि के लिए निवेश कर रहे हैं।

आईएचसी ने कहा है कि वह अडाणी की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कुल पोर्टफोलियो को पुन: संतुलित करने की रणनीति के तहत बेच रही है। हालांकि, उसने अडाणी एंटरप्राइजेज में निवेश पर कुछ नहीं कहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button