फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

47 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लिया लाभ, 8,783 करोड़ की राहत और 4,807 करोड़ का राजस्व प्राप्त

 प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बिजली बिल राहत योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति और उपभोक्ताओं को दी गई राहत पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अब तक 47 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने इस योजना में नामांकन कराया है, जो योजना की व्यापक सफलता और जनविश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विभाग को अब तक 4,807 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, योजनानुसार प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को 8,783 करोड़ रुपये की बड़ी राहत प्रदान की गई है।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे और प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने भी योजना के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777