उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बना यूपी.. बोले केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली हाट में भव्य रूप से मना ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का दिल और आत्मा है तथा नए भारत की मजबूत नींव भी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2026 के बीच उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि वह संभावनाओं से भरपूर और विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर राज्य है। अब प्रदेश किसी बीमारू राज्य की श्रेणी में नहीं, बल्कि विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

उप मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली हाट में “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” की थीम पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस-2026 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते लगभग नौ वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था के कारण विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने बताया कि देश में गरीबी रेखा से बाहर निकले 25 करोड़ लोगों में सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777