विश्‍व

काम समेटो और तुरंत निकलो…हूतियों ने किसे धमकाया, सऊदी में मची सनसनी!

सऊदी के तमाम इलाकों को खाली करने के लिए हूतियों ने अल्टीमेटम दिया है। मिडिल ईस्ट की जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां से वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। यमन की सरजमी से आई सबसे बड़ी खबर ने रियाद से लेकर वाशिंगटन तक के रक्षा मुख्यालयों में सनसनी फैला दी। यमन के अंसरुल्लाह यानी हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में मौजूद तमाम विदेशी कंपनियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने की अंतिम हिदायत दे दी है। यमन की सैन्य कमान ने साफ कर दिया रियाद, जिद्दा और पूर्वी प्रांत के जिन-जिन रक्षा, आर्थिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर हमले का टारगेट सेट किया गया है, वहां काम कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत चले जाएं। क्योंकि इस बार हमला ऐसा होगा जिसकी मिसाल इतिहास में नहीं मिलेगी। अब जरा हूतियों के उस आधिकारिक बयान को समझिए जिसने कॉर्पोरेट दुनिया की नींदें उड़ा दी हैं। यमन के रक्षा मंत्रालय से जुड़े सैन्य सूत्रों ने सार्वजनिक एडवाइज़री जारी करते हुए कहा है हम सऊदी अरब के भीतर यमनी सेना द्वारा चिन्हित किए गए परिसरों में मौजूद सभी कर्मचारियों और आम नागरिकों को सावधान करते हैं कि वे तुरंत उन जगहों से निकल जाए ताकि वे हमारे आने वाले बारूदी तूफान का शिकार ना बने।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777