खेल-खिलाड़ी

शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी ने किया कमाल… लगाई लंबी उछाल, मंधाना तीसरे स्थान पर बरकरार

दुबई। श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में चार पायदान चढ़कर छठे स्थान पर आ गयी हैं, जबकि उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शेफ़ाली 736 अंकों के साथ छठे पायदान पर हैं, जबकि मंधाना 767 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। एक पायदान नीचे गिरने के बावजूद जेमिमा रॉड्रिग्ज़ (10वां पायदान) शीर्ष 10 में तीसरी भारतीय बल्लेबाज के तौर पर बरकरार हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777