फ्लैश न्यूजविश्‍व

भारत ने नहीं माना था अमेरिकी प्रस्ताव- पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के खुलासे से ट्रंप के दावे की खुली पोल

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की काररवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसी क्रम में भारत व पाकिस्तान के बीच चार दिनों चली जंग के चार महीनों के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक नया खुलासा किया है।

डार ने कहा कि मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत व पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की संभावना पर बात की थी। इस पर रुबियो ने साफ कहा कि भारत युद्धविराम के लिए किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि यह मुद्दा केवल भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777