उत्तर प्रदेश

साधक को श्राद्ध का भोजन नहीं करना चाहिए

पितृ पक्ष चल रहा है और हर कोई अपने पितरों के निमित्त अनेक प्रकार के पकवान बनाते हैं। श्राद्ध कर्म करने के बाद ब्राह्मणों, गरीबों या अन्य बाहरी लोगों को भोजन भी खिलाते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध का भोजन हर किसी के लिए शुभ नहीं माना गया है, क्योंकि श्राद्ध का भोजन पितरों के नाम से बनाया जाता है, जो वासनामय, अर्थात रज-तम से युक्त होता है, इसलिए श्राद्ध का भोजन करना हर किसी के लिए शुभ नहीं होता। आखिर क्यों नहीं करना चाहिए श्राद्ध का भोजन।

पितृ पक्ष में केवल ऐसे भोजन को ही खाते हैं, पितृगण, अपने कुल गोत्र के परिवार में कर सकते हैं श्राद्ध का भोजन। धर्मशास्त्र में श्राद्ध का भोजन करने के विषय में कुछ नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का पालन किया जाए, तो इससे होने वाले कष्टों से बचा जा सकता है अथवा उसका प्रभाव कुछ कम किया जा सकता है। श्राद्ध का भोजन किसी दूसरे के घर का नहीं ग्रहण करना चाहिए, लेकिन अपने कुल गोत्र के परिवार जनों में भोजन करने पर कोई दोष नहीं लगता। स्वाध्याय अर्थात अपने कर्मों का चिंतन करना, मनन की तुलना में चिंतन अधिक सूक्ष्म होता है। अतः चिंतन से जीव की देह पर विशिष्ट गुण का संस्कार दृढ़ होता है। सामान्य जीव रज-तमात्मक माया-संबंधी कार्यों का ही अधिक चिंतन करता है। इससे उसके सर्व ओर रज-तमात्मक तरंगों का वायुमंडल निर्मित होता है। यदि ऐसे संस्कारों के साथ हम भोजन करने श्राद्धस्थल पर जाएंगे, तो वहां के रज-तमात्मक वातावरण का अधिक प्रभाव हमारे शरीर पर होगा, जिससे हमें अधिक कष्ट हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति साधना करता है, तो श्राद्ध का भोजन करने से उसके शरीर में सत्वगुण की मात्रा घट सकती है। इसलिए आध्यात्मिक दृष्टि से श्राद्ध का भोजन लाभदायक नहीं माना जाता।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777