उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

लखनऊ में मेयर ने की समीक्षा बैठक:अधिकारियों को दिए निर्देश, जोन-1 को बनाया जाएगा ‘आदर्श’

 नगर निगम के जोन-1 को आदर्श जोन बनाएंगे। इसमें मरम्मत, सड़क निर्माण, मार्ग प्रकाश के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। नगर निगम प्रशासन और पार्षद मिलकर ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बना सकते हैं। ये बात महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-1की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कही।

महापौर ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार सभाकक्ष में पार्षदों और अधिकारियों के साथ जोन-1 की योजनाओं की समीक्षा की। सबसे पहले राजस्व वसूली पर चर्चा हुई। इसमें महापौर ने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। महापौर ने सफाई व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया। अभियंत्रण विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, मरम्मत और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएं।

बैठक में नगर निगम जोन एक के पार्षद एवं भाजपा पार्षद दल उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, नेता पार्षद दल सपा कामरान बेग, पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान, शफीकुर्रहमान चचा, सैय्यद यावर हुसैन रेशू, आशीष कुमार हितैषी, अमित चौधरी के साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह, रामेश्वर प्रसाद, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मनोज प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777