उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

PM Narendra Modi ने दिल्ली को दी विकास की सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में दो अहम परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सडक-II (UER-II), का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे।

दिल्ली के विकास की यात्रा

पीएम मोदी ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली के लिए विकास का एक नया अध्याय हैं। उन्होंने कहा, ‘द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-II से दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लोगों को बहुत सुविधा होगी। दफ्तर आने-जाने का समय बचेगा, जिससे व्यापारियों, कारोबारियों और किसानों को भी फायदा होगा।

कचरे से बनी सडक का अनोखा मॉडल

पीएम मोदी ने यूईआर-II की एक खास बात बताई। उन्होंने कहा, ‘इस सडक को बनाने में लाखों टन कचरे का इस्तेमाल किया गया है। यह दिल्ली को कचरे के पहाडों से मुक्त करने में मदद करेगा, क्योंकि कूडे के ढेर को कम करके उनके वेस्ट मटेरियल को सडक निर्माण में उपयोग किया गया है।’ यह पहल ‘ग्रीन दिल्ली – क्लीन दिल्ली’ के मंत्र को और मजबूत करती है।

दिल्ली में चल रहे अन्य विकास कार्य

प्रधानमंत्री ने दिल्ली की भाजपा सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना नदी की सफाई का काम लगातार जारी है। अब तक 16 लाख मीट्रिक टन गाद हटाई जा चुकी है। इसके अलावा, दिल्ली में 650 इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की गई हैं, जिनकी संख्या भविष्य में 2,000 से भी ज्यादा हो जाएगी। ये सभी प्रयास दिल्ली को एक बेहतरीन और विकसित शहर बनाने के लक्ष्य को दर्शाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया भारत के विकास को देख रही है। हमें दिल्ली को ऐसा मॉडल बनाना है, जहां हर कोई महसूस करे कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली को बेहतर बनाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777