उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत
साइकिल चलाकर दिया हड्डी मजबूत रखने का संदेश, साइक्लोथॉन 2025 का बढ़ाई गई जागरूकता
लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी (एलओएस) ने राष्ट्रीय अस्थि और संयुक्त सप्ताह के तहत बुधवार को जनेश्वर मिश्रा पार्क में साइक्लोथॉन 2025 का आयोजन किया। इस साइकिल रैली में लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी के लगभग 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलओएस के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह ने बताया रैली का उद्देश्य हड्डी और जोड़ों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना और विशेष रूप से बुजुर्ग आबादी में स्वयं गिरने की चोटों को रोकना था।




