उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर Music Program आयोजित, ओपन माइक से युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के हुनर को निखारने व मंच देने के उद्देश्य से शुक्रवार को लखनऊ मेट्रो ने हजरतगंज स्टेशन पर म्यूजिक कार्यक्रम आयोजित किया। जहां यात्रियों ने पार्श्वगायक अरिजीत सिंह के गीतों को अपनी आवाज में गाकर सुनाया। श्रोताओं ने गायकी का जमकर लुत्फ उठाया।

इस पहल के अंतर्गत हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर हर महीने दो बार ओपन माइक संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का अगला संस्करण प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार को समर्पित होगा, जिसमें यात्री उनके सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दे सकेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777