उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मायावती का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, कहा- दलितों के प्रति चिंता स्वार्थ की राजनीति

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन समुदायों के प्रति दोहरा रवैया अपनाती रही है। मायावती ने राहुल गांधी के उस बयान को खारिज किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि कांग्रेस इन वर्गों की सामाजिक, आर्थिक और आरक्षण से जुड़ी मांगों को पूरा करने में नाकाम रही। मायावती ने इसे ‘‘कोई नई बात नहीं’’ बताते हुए इसे महज स्वार्थपूर्ण राजनीति करार दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777