उत्तर प्रदेश

महिला की मौत, अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव शुक्रवार दोपहर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। ससुरालीजन फरार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव एभिया की है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी नेहा (26) की शादी तकरीबन तीन साल पहले मूसाझाग क्षेत्र के गांव एभिया निवासी संदीप पुत्र ओमेंद्र के साथ हुई थी। नेहा के पिता की पहले ही मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर नेहा का शव घर पर कमरे में फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलने पर मायका पक्ष और पुलिस पहुंची। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां नेहा की बहन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए नेहा को परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन परेशान करते थे।

पंचायत के माध्यम से कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। मायका पक्ष जब गांव पहुंचा तो नेहा का शव घर में रखा था। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777