उत्तर प्रदेशभारत

भाजपा सरकार विफलताओं का रिकॉर्ड बना रही है: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार विफलताओं का रिकॉर्ड बना रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। भाजपा सरकार के मंत्री विभागीय कार्यों के बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में व्यस्त हैं। इनको जनता की समस्याओं और जनसरोकार से कोई मतलब नहीं है।

सपा प्रमुख ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बहुत बुरा हाल है। अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में संसाधनों का अभाव है। विभिन्न संस्थानों में पहले से ही प्रोफेसर, डॉक्टर, अन्य मेडिकल और तकनीकी स्टाफ की कमी है। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर आये दिन इस्तीफा दे रहे हैं। इस सरकार में गरीबों के स्वास्थ्य और इलाज की कोई चिंता नहीं है। लापरवाही चरम पर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंगों और अस्पतालों में कुत्ते घूमते दिखाई देते हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज के अभाव में मरीज निजी अस्पतालों में जाने पर मजबूर है। जहां इलाज के नाम पर उनके साथ लूट हो रही है। कई बार लापरवाही के कारण मरीजों की जान चली जाती है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के लिए सीधे तौर पर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777