खेल-खिलाड़ी

माही को पद्मश्री, पद्म भूषण से लेकर हॉल ऑफ फेम का सम्मान, थाला के नाम हैं ये 8 बड़े अवार्ड्स

7 जुलाई 2025 को महेंद्र सिंह धोनी अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व के सबसे यशस्वी कप्तानों में से एक धोनी का जन्म 1981 में रांची, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। वह आज भी रांची में ही रहते हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह आईपीएल में अब भी सक्रिय हैं। पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर उन्होंने फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली थी।

धोनी का जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। धोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची से पूरी की, जहां उन्होंने फुटबॉल में गोलकीपर के रूप में खेलना शुरू किया था। बाद में कोच की सलाह पर वह क्रिकेट की ओर मुड़े। साल 2001 से साल 2003 तक एमएस धोनी ने रेलवे में टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) के तौर पर भी काम किया था।

अपने लंबे बालों और धुआंधार खेल की वजह से धोनी का अंदाज सबसे अलग था, जिसने उन्हें जल्द ही प्रशंसकों का चहेता और फिर थाला (Thala for a Reason) बना दिया। 2007 में उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई। इसके बाद 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर धोनी ने भारत के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

एमएस धोनी को प्राप्त 8 प्रमुख सम्मान

1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2008)
2. पद्मश्री सम्मान (2009)
3. आईसीसी पीपल्स चॉइस अवार्ड (2013)
4. पद्म भूषण सम्मान (2018)
5. आईसीसी मेन्स वनडे टीम ऑफ द डिकेड (कप्तान और विकेटकीपर, 2011-2020)
6. ICC मेन्स टी20 टीम ऑफ द डिकेड (2011-2020- कप्तान और विकेटकीपर)
7. ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डिकेड (2011-2020)
8. आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777