उत्तर प्रदेश
यूपी में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार में दोगुनी हुई ‘नर्सरी’ की संख्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को मजबूत आधार देने की दिशा में प्रदेश में अभिजनक बीज की ‘नर्सरी’ की संख्या लगभग दोगुनी की गई है। बीज ‘नर्सरी’ की संख्या 2016-17 में 150 थी जो 2024-25 में बढ़कर 267 हो गई। बयान के अनुसार, इसके अलावा प्रदेश में वर्ष 2024-25 में 4.4 करोड़ नवीन किस्मों के ‘सिंगल बड’ का वितरण किया गया। इससे गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।




