खेल-खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा-चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वरुण सबसे बड़ा खतरा

दुबई। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनकी टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़ा खतरा होंगे तथा इस रहस्यमयी स्पिनर से निपटने के लिए उनकी टीम को अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। स्टीड ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसने हमारे खिलाफ पिछले मैच में 42 रन देकर पांच विकेट लिए थे इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि वह खेलेगा। वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ पिछले मैच में उसने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया था। वह इस मैच में हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777