उत्तर प्रदेश

बिना लाइसेंस श्वान टहलाते 5 लोगों से वसूला 25 हजार जुर्माना, नगर निगम ने चलाया चेकिंग अभियान

नगर निगम के प्रवर्तन दल और कैटल कैचिंग दस्ते ने शनिवार को डॉग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन-4 के हैनीमैन चौराहा, वास्तु खंड और विभव खंड के आस-पास सुबह 6:30 बजे से अभियान चलाया गया। बिना लाइसेंस श्वान टहला रहे 5 लोगों से 25,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। एक डॉग जब्त कर लिया,

जिसे जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा। टीम को देख कई लोग श्वान लेकर भागते दिखे। कई ऐसे लोग भी थे जिनके श्वान का लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड बना हुआ था। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस न पाए जाने पर 5,000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माना न देने की स्थिति में श्वान जब्त किया जा सकता है। चेकिंग अभियान में प्रभारी राजेश उपाध्याय, फुरकान, शिवेक, मनोज सिंह, रामकुमार आदि उपस्थित थे।

घर बैठे बनवा सकते हैं लाइसेंस

पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि डॉग लाइसेंस घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट पर Lmc.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग नगर निगम मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में लाइसेंस बनवाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777