मनोरंजन

कभी ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान खुराना, बॉलीवुड में लहराया कामयाबी का परचम

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना आज 40 वर्ष के हो गये। आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। आयुष्मान का असली नाम निशांत खुराना था, लेकिन जब वह तीन साल के हुए तो उनके माता-पिता ने उनका नाम बदलकर आयुष्मान खुराना रख दिया।

आयुष्मान जब महज पांच साल के थे, तभी से उन्होंने थिएटर ज्वाइन कर लिया था। उन्होंने चंडीगढ़ के सेंट जॉन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ कम्युनिकेशन स्टडीज़ से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की।वह डीएवी कॉलेज के आगाज़ और मनःतंत्र के संस्थापक सदस्य थे, जो चंडीगढ़ में सक्रिय थिएटर समूह हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777