फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री से प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के वर्ष 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां लोक भवन में प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के वर्ष 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पी0सी0एस0 अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं।

कानून-व्यवस्था और विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों को व्यवस्था के प्रति जवाबदेह होने के साथ ही, गरीब, कमजोर तथा वंचित वर्ग के हितों के प्रति सचेत व संवेदनशील होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता से संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद लोकतंत्र की ताकत है। हमें इस ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए। आपकी सबसे बड़ी ताकत ह्यूमन इण्टेलीजेंस है। आपका व्यावहारिक पक्ष अच्छा है, तो जनता की समस्याएं नहीं अटकेंगी।

जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना इत्यादि से संवाद स्थापित कर मेरिट के आधार पर शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करंे। समस्याओं के निस्तारण के प्रति आप सभी को आग्रही बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारीगण अपने कार्याें में नवाचार को बढ़ावा दें। प्रदेश सरकार ने लोगों के समग्र विकास के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी अनेक योजनाओं तथा ग्राम सचिवालय जैसी व्यवस्था को माॅडल के रूप में विकसित किया है। अधिकारी सेवा भाव के साथ इन कार्याें को आगे बढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777