खेल-खिलाड़ी

कार्लोस अल्काराज ने कहा, स्पेन की तरफ से खेलने के दबाव के कारण हारा ओलंपिक फाइनल

पेरिस। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद कहा कि उन्होंने खुद पर अपने देश की तरफ से खेलने का दबाव बना दिया था।

जोकोविच ने अल्काराज को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। इससे अल्काराज का सबसे कम उम्र में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी टूट गया। वह रफेल नडाल की बराबरी करने से भी चूक गए जिन्होंने 2008 में अपने पहले प्रयास में ही स्वर्ण पदक जीता था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777