खेल-खिलाड़ी

T20 WC: रोहित का अर्धशतक, भारतीय टीम फाइनल में पहुंची…सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया

जॉर्जटाउन (गयाना)। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बाद अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी के जाल से गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

टूर्नामेंट के 2007 के शुरूआती चरण की चैम्पियन भारतीय टीम इस तरह तीसरे टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारत ने इस जीत से 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला भी चुकता किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777