भारत

सफलता हेतु प्रतिबद्धता तथा एक दूसरे का सहयोग जरूरी -राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस ग्रेड‘ प्राप्त आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के कुलपति डॉ0 बिजेन्द्र सिंह व विश्वविद्यालय की नैक टीम के सदस्यों ने मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय नैक टीम के सभी सदस्यों को राजभवन में रात्रिभोज भी दिया गया।

इस अवसर पर कुलाधिपति महोदया ने उपस्थित टीम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सीखने का अवसर है जब सीखेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि देश की आधी आबादी किसान है। राज्यपाल जी ने कहा कि वर्तमान समय में धरती का स्वास्थ्य कुप्रभावित हो रहा है,

जिसे सुधारने हेतु कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अगले 05 वर्षों की कार्ययोजना की रणनीति बनाकर कार्य करें। कुलाधिपति महोदया ने कहा कि आपसी समन्वय से कार्य करने पर अच्छे परिणाम और खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि सफलता हेतु प्रतिबद्धता तथा एक दूसरे का सहयोग जरूरी है। उन्होंने छात्र केन्द्रित तथा गुणवत्ता युक्त कार्य करने हेतु निर्देश दिये तथा आत्मनिर्भर भारत की स्थापना हेतु प्रत्येक व्यक्ति के आत्मनिर्भर होने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं नैक तैयारी के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने नैक उपलब्धि हेतु तैयारी के सन्दर्भ में आये चुनौतियों तथा कार्य अनुभव को कुलाधिपति महोदया से साझा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के नैक में उच्च रैंकिंग प्राप्त करने का श्रेय कुलाधिपति महोदया की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन को दिया। इस क्रम में विश्वविद्यालय की टीम द्वारा नैक हेतु तैयारी के दौरान परिवार पर प्रभाव तथा व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किये गये।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777