उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने करहल सीट और नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद PDA को करेंगे मजबूत

कन्नौज से सांसद और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट और नेता प्रतिपक्ष के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिस में अपना इस्तीफा रिसीव करा दिया है।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव अपने पीडीए को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके अलावा एक और खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक फैजाबाद लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने भी मिल्कीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने ने भी अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने बीते विधानसभा चुनावों में यूपी की करहल सीट से जीत दर्ज की थी। वहीँ हाल ही में संपन्न चुनावों में वो लोकसभा की कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैं। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव लड़ा था।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777