खेल-खिलाड़ी

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप से पहले न्यूयॉर्क की पिच पर तेजी से ढलने की उम्मीद, जानिए क्या बोले?

न्यूयॉर्क। यहां नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को पिच और हालात के अनुकूल ढलना होगा। रोहित और उनकी टीम को शनिवार को इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है।

यह टी20 विश्व कप से पहले भारत का एकमात्र अभ्यास मैच है। अभ्यास मैच इसलिये भी अहम है क्योंकि भारत के मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 . 30 पर शुरू होंगे और आईपीएल में दिन रात के मैच खेलने के बाद अब खिलाड़ियों को दिन के मैचों की आदत डालनी होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777