उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

यूपी में भीषण गर्मी बना रही रिकॉर्ड, लखनऊ में 1 बजे तक 42 डिग्री पहुंचा तापमान-सड़कों पर सन्नाटा

उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश में बुलंशहर में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। बुलंशहर का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक राजधानी  लखनऊ का तापमान 42 डिग्री पहुँच चुका है जिसके आगे चलकर 43 से 44 डिग्री तक पहुँचने की सम्भावना जताई जा रही है। हालाँकि गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही और शाम के समय कुछ देर के लिए तेज हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

शुक्रवार सुबह राजधानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिको का अनुमान है कि रात 11 बजे के बाद भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। रात में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर दिखी।

गर्मी के चलते अधिकांश दुकानें भी दोपहर के समय बंद रहने लगी हैं। तेज धूप का आलम तो ये है कि थोड़ी दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के समय हवा नहीं चलने से ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है जिससे चिपचिपी गर्मी का एहसास होता है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक से दो दिनों में इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उनके अनुसार देश के तटवर्तीय इलाकों में रेमल तूफ़ान का असर देखने को मिला है। हालाँकि देश के अन्य इलाकों में इसका प्रभाव नहीं है लेकिन इसके प्रभाव से कुछ हद तक हवाएं चलने की  सम्भावना बनी है। हवाएं भले ही गर्म हों लेकिन इससे चिपचिपी गर्मी से काफी हद तक लोगों को निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि  लखनऊ इस सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को लू की चपेट में आया। यहां पर पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी  लखनऊ में रात भी गर्म रही। रात का तापमान  32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777