उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में रैली को करेंगे संबोधित, रांची में निकालेंगे रोडशो

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और रांची में रोडशो निकालेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे, जहां वह अपराह्न तीन बजे चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में ‘महा विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और सिंहभूम व खूंटी लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। सिंहभूम और खूंटी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए सुरक्षित सीट हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777