खेल-खिलाड़ी

कैंडिडेट्स चैंपियन डी गुकेश का चेन्नई पहुंचने पर भव्य स्वागत, बोले- मुझे घर आकर बहुत अच्छा लग रहा

चेन्नई। टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने वाले युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गुकेश के स्कूल वेलाम्मल विद्यालय के सैकड़ों छात्र उनकी उड़ान के पहुंचने के एक घंटे पहले ही से कतार बनाकर हवाई अड्डे पर खड़े थे। उनके अलावा भारी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद थे ।

सत्रह वर्ष के गुकेश देर रात तीन बजे बाहर निकले और भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उन्हें फूलों की मालायें पहनाई गई और पुलिस को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777