खेल-खिलाड़ी

IPL 2024 : कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- चेन्नई सुपर किंग्स के दिल की धड़कन हैं एमएस धोनी

लखनऊ। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के ‘दिल की धड़कन’ बताते हुए कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि घुटने की चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते लिहाजा शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजा जा सकता।

42 वर्ष के धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को नौ गेंद में 28 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आठ विकेट से हार गई। धोनी के फॉर्म के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, यह प्रेरणास्पद है ना । अभ्यास के दौरान भी वह बहुत उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इससे हैरान नहीं है क्योंकि सत्र से पहले तैयारी में भी वह शानदार खेल रहे थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777