खेल-खिलाड़ी

हार के बाद कीरोन पोलार्ड ने किया हार्दिक पांड्या का बचाव, बोले- क्रिकेट में अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे भी

मुंबई। मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से ‘परेशान हैं और तंग आ चुके हैं’ और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रन की हार के बाद प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे संघर्षरत कप्तान हार्दिक पांड्या को निशाना नहीं बनाएं।

सुपरकिंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने पांड्या के पारी के अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। मुंबई के कप्तान को इस ओवर में लाइन और लेंथ को लेकर जूझना पड़ा और उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर दो वाइड भी फेंकी।

पांड्या ने अपने तीन ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें बल्लेबाजी में भी काफी दिक्कत हुई। वह मैच के अहम चरण पर छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके।

पोलार्ड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको इस तरह के दिनों का सामना करना पड़ता है। मैं व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर निशाना साधने से तंग आ चुका हूं। आखिर क्रिकेट एक टीम खेल है।

उन्होंने कहा, वह (पांड्या) एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। टीम के साथियों के साथ उसके संबंध अच्छे है। क्रिकेट में आपके अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे भी। मैं एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं जो अपने कौशल को जारी रखने और अपनी क्षमता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777