उत्तर प्रदेश

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

 सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर सुनवाई करेगा। उन्होंने दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है।

इस मामले में सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच करेगी। इससे पहले 9 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी रिमांड के खिलाफ याचिका को रद्द कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।  सुनवाई के दौरान केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया जाएगा।

वहीं कई दिनों की पड़ताल और बैठक के बाद तिहाड़ जेल में केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मीटिंग फाइनल हो गई है। आज दोपहर 12 बजे भगवंत मान तिहाड़ जेल  में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है। इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था।

इसी मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह गिरफ्तार हुए हैं। एक तरफ मनीष सिसोदिया जहां जमानत मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ संजय सिंह जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777