उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh के नोएडा में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा, सुरक्षा चाक चौबंद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर 15 राजपत्रित अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे और ड्रोन कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।

गृह मंत्री शाह नोएडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। अधिकारी ने बताया कि जनसभा स्थल पर सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777