भारत

विपक्ष पर सीएम योगी का प्रहार, कहा- कांग्रेस, सपा और बसपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे

लखनऊ/सहारनपुर। सहारनपुर में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश के गरीबों को भूखा मरने के लिए कांग्रेस ने छोड़ दिया था। कांग्रेस, सपा, बसपा ये सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। चुनाव के समय दिखेंगे और संकट के समय सब गायब हो जाएंगे।

बता सीएम योगी का हेलिकाप्टर दोपहर में 12.25 पर सहारनपुर के गंगोह में उतरा। जहां सीएम योगी सीधे मंच पर पहुंचे। सीएम के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं, लोग योगी-योगी के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए।

इस दौरान सीएम योगी ने जनता को चैत्र नवरात्र की बधाई दी। उन्होंने मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777