उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का तंज- हमें निर्वाचन आयोग पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं।

उन्होंने भाजपा की ‘मोदी की गारंटी’ को ‘घंटी’ करार देते हुए कहा कि प्रदेश में नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को घर जाकर संकल्प लेना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करके इन गारंटी वालों की ‘घंटी’ बजानी है।

अखिलेश यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूचियों से सपा समर्थक मतदाताओं के नाम गलत तरीके से ‘हटाने’ संबंधी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसी दौरान पूछे गये एक सवाल पर उन्होंने कहा, ”हमें निर्वाचन आयोग पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं है।

आप बात समझिए.. भाजपा संस्थाओं को कमजोर करती है। वह संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। संस्थाओं के माध्यम से जो अन्याय हो सकता है वह कर रही है।

उन्होंने कहा, “किसी भी सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कोई संस्था कमजोर ना हो। संस्थाएं जितनी मजबूत होंगी उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा लेकिन भाजपा लोकतंत्र के बहाने संस्थाओं को कमजोर कर रही है। अगर संस्थाएं कमजोर होंगी तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा।

मोदी की गारंटी के भाजपा के नारे के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जिस भाजपा ने किसी भी चीज की गारंटी नहीं दी वह अब गारंटी का प्रचार कर रही है। वह गारंटी नहीं, असल में घंटी है। पहले जुमला था अब गारंटी है। ना जुमले में काम पूरे हुए ना गारंटी में काम पूरे होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777