उत्तर प्रदेश

डॉक्टर मरीजों के साथ करेंगे चर्चा, परिजनों का तनाव भी होगा कम

संजय गांधी पीजीआई के शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास विभाग (Physical medicine and rehabilitation) की तरफ़ से सिर की चोट को लेकर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का आयोजन विश्व सिर चोट दिवस के अवसर पर न्यूरो सर्जरी विभाग के सहयोग से किया जाएगा।

फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग के प्रो. सिद्धार्थ राय ने बताया कि  20 मार्च को विश्व सिर चोट दिवस के अवसर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर  प्रो अरुण श्रीवास्तव, चीफ एटीसी और अन्य डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की टीम सिर की चोट से पीड़ित मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों के साथ चर्चा करेगी।

इस चर्चा का उद्देश्य सिर की चोट, उसके निदान और उपचार योजना के बारे में जागरूकता फैलाना है।  पुनर्वास चिकित्सा का उद्देश्य रोगियों को उनकी दैनिक गतिविधियों में यथासंभव आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें जल्द से जल्द समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।

चर्चा का उद्देश्य बीमारी, इसके प्रबंधन के बारे में मिथकों और गलतफहमियों को दूर करना और देखभाल करने वालों के तनाव और देखभाल के बोझ को कम करने का प्रयास करना भी होगा। लंबी अवधि में इससे मरीजों और उनके परिवार पर इलाज की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777