उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के नैक हेतु एस0एस0आर0 प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज यहाँ राजभवन में डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के नैक हेतु तैयार प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। आगरा विश्वविद्यालय को इससे पूर्व नैक का ‘बी प्लस प्लस‘ ग्रेड प्राप्त का चुका है

जिसकी वैधता 2022 में समाप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय को वर्ष 2004 में ‘बी‘ ग्रेड तथा वर्ष 2017 में ‘बी प्लस प्लस‘ ग्रेड प्राप्त हुआ था। अब तीसरी बार मूल्यांकन के लिए तैयार विश्वविद्यालय की एस0एस0आर0 रिपोर्ट की आज राज्यपाल जी ने बिंदुवार समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान राज्यपाल जी ने प्रस्तुतिकरण को असंतोषजनक बताया और समग्र्रता से व्यापक संशोधन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की नैक टीम को पहले भी बिंदुवार सुधार के निर्देश दिए जा चुके हैं, किंतु उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया है। उन्होंने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपना बेहतर योगदान देने और नैक के उच्चतम ग्रेड के लिए दृढ़संकल्प

होकर प्रयास करने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश के 06 विश्वविद्यालय को ‘पी0एम0 ऊषा‘ योजना से प्राप्त हुई 100 करोड़ की धनराशि (प्रत्येक) का जिक्र करते हए नैक के उच्चतम ग्रेड से विश्वविद्यालय स्तर में अभूतपूर्व बदलावों की चर्चा भी की। उन्होेंने राजभवन से दिए जा रहे निर्देशों का समुचित अनुपालन करने के लिए भी कहा।

राज्यपाल ने आज पुनः विश्वविद्यालय की नैक टीम के सदस्यों के साथ नैक के सभी सातों क्राइटेरिया पर तैयार रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्राइटेरिया में जो जानकारी विश्वविद्यालय से मांगी जा रही है,

उसी के अनुसार विवरण अंकित किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक विवरण के साथ उसकी गतिविधि युक्त फोटो प्रमाण स्वरूप लगाने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय की सुविधाओं के भी गतिविधि युक्त फोटो लगाने का निर्देश देते हुए  बताया कि फोटो स्वतः जीवंत प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777